CBDT की नई शुरुआत, TDS-TCS का अब ऑनलाइन होगा निपटारा, टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहत

ई-अपील स्कीम के तहत जॉइंट कमिश्नर (अपील) के सामने ये शिकायतें पहुंचेंगी। फिर वे इन अपीलों को निपटानएंगे या उनका आवंटन और उन्हें ट्रांसफर भी कर सकेंगे। इस प्रोसेस से टीडीएस और टीसीएस से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीबीडीटी ने की ई-अपील स्कीम की शुरुआत
  • टीडीएस और टीसीएस से जुड़े मामलों का होगा निपटारा
  • वीडियो मीटिंग के जरिए होगा काम

E-Appeals Scheme 2023 Launched : सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने एक नई सुविधा शुरू की है। सीबीडीटी की तरफ से ई-अपील स्कीम (E-Appeals Scheme) लॉन्च कर दी गई है, जिसका ऐलान इस साल के बजट (Budget 2023) में किया गया था। नई सुविधा के तहत टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) या टैक्स कलेक्टेड एट सॉर्स से जुड़ी अपील ऑनलाइन की जा सकेगी। इनका निपटारा भी ऑनलाइन ही होगा।

E-Appeals Scheme 2023

ई-अपील स्कीम हो गई लॉन्च

बता दें कि ई-अपील स्कीम के तहत जॉइंट कमिश्नर (अपील) के सामने ये शिकायतें पहुंचेंगी। फिर वे इन अपीलों को निपटाएंगे या उनका आवंटन और उन्हें ट्रांसफर भी कर सकेंगे। इस प्रोसेस से टीडीएस और टीसीएस से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी।

End of Feed