इक्विटी म्यूचुअल फंड में 16 प्रतिशत की दिखी गिरावट, अप्रैल में घटकर 18,917 करोड़ रुपये पहुंचा

Mutual Funds: मासिक आधार पर होने वाली निवेश योजना (एसआईपी) के तहत योगदान 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया और अप्रैल में अबतक के सबसे उच्चतम स्तर 20,371 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने मार्च में यह 19,271 करोड़ रुपये था।

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में अप्रैल में पूंजी प्रवाह मासिक आधार पर 16 प्रतिशत घटकर 18,917 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों के शेयरों से जुड़े कोष (लार्ज कैप फंड) में निवेश प्रवाह कम होने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार 38वां महीना है जब इक्विटी कोष में शुद्ध प्रवाह हुआ है।

How To Become Crorepati By Investing In Mutual Fund

एसआईपी 20,000 करोड़ रुपये के पार

मासिक आधार पर होने वाली निवेश योजना (एसआईपी) के तहत योगदान 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया और अप्रैल में अबतक के सबसे उच्चतम स्तर 20,371 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने मार्च में यह 19,271 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर समीक्षाधीन महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है। जबकि इससे पिछले महीने मार्च में 1.6 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। यह भारी निवेश बॉन्ड और ऋण प्रतिभूतियों में 1.9 लाख करोड़ रुपये के निवेश के कारण हुआ।

End of Feed