कंबोडिया को उम्मीद, 2024 में 3-4 गुना बढ़ेगी भारतीय पर्यटकों की संख्या

Tourism: कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हुल सेइला ने कहा कि कंबोडिया-भारत पर्यटन वर्ष की शुरुआत की है हमें उम्मीद है कि वर्तमान संख्या के मुकाबले शायद 3-4 गुना वृद्धि होगी।

Tourism: कंबोडिया के पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश को चालू वर्ष (2024) में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 3-4 गुना वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र में मजबूत वृद्धि कंबोडिया के लिए अपार संभावनाएं पेश करती है।

Indian tourism, Indian Tourists, Cambodia earnings

कंबोडिया को भारत के पर्यटकों से उम्मीद (तस्वीर-Canva)

कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हुल सेइला ने 'बिजनेस, लीजर, ट्रैवल एंड एमआईसीई टूरिज्म एग्जीबिशन 2024' (बीएलटीएम) के दौरान फोन पर को बताया कि हमने इस साल पहली बार कंबोडिया-भारत पर्यटन वर्ष की शुरुआत की है, ताकि भारतीय बाजार का लाभ उठाया जा सके, क्योंकि देश में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। हम सकारात्मक गति देख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत से बहुत अधिक पर्यटक आएंगे। हमें उम्मीद है कि वर्तमान संख्या के मुकाबले शायद 3-4 गुना वृद्धि होगी।

End of Feed