Byju: बायजू कर्मचारियों को कारोबारी कमाई से देगी सैलरी, जानें पूरी जानकारी

Byju: बायजू ने अपने कर्मचारियों के मई महीने के वेतन का प्रबंध महीने की कारोबारी कमाई से किया है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बायजू के कर्मचारियों के लिए मई महीने का वेतन जुटा लिया गया है और आज उसका भुगतान कर दिया जाएगा।

Byju: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों के मई महीने के वेतन का प्रबंध महीने की कारोबारी कमाई से किया है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी के संस्थापकों को पिछले साल कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए ऋण जुटाने हेतु अपना घर गिरवी रखना पड़ा था।

Byju will pay employees' salaries for the month of May

बायजू।

कर्मचारियों के लिए मई महीने का वेतन जुटा

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ बायजू के कर्मचारियों के लिए मई महीने का वेतन जुटा लिया गया है और आज उसका भुगतान कर दिया जाएगा। यह बायजू के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वेतन का भुगतान कंपनी की इस महीने की कारोबारी कमाई से किया गया है।’’

End of Feed