अर्श से फर्श पर BYJU: 22 अरब डॉलर स्वाहा! रवींद्रन की एक गलती ने किया बेड़ा गर्क, अब जेल

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विदेशी निवेशकों और कर्जदाताओं के साथ जारी कानूनी मुकदमों के बीच, अब उन्हें बहुत बड़ा और करारा झटका लगा है।

भारत के सबसे चर्चित स्टार्टअप्स में शुमार एडटेक दिग्गज बायजू (Byju’s) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अर्श से फर्श पर आ चुकी भारत की सबसे बड़ी यूनिकॉर्न कंपनी Byju's को हाल ही में सिंगापुर की अदालत से एक बहुत बड़ा झटका लगा है, जहां कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक, रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी निजी और कंपनी की संपत्ति से जुड़े कई न्यायिक आदेशों का बार-बार और लगातार उल्लंघन किया है, जिसके कारण उन्हें कोर्ट की अवमानना (Contempt of Court) का दोषी पाते हुए यह कड़ी सजा दी गई है।

Byjus Raveendran

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला एक कानूनी विवाद और संपत्तियों के खुलासे से जुड़ा हुआ है। सिंगापुर की अदालत ने बायजू रवींद्रन को 'बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड' (Byju's संबंधित एक एंटिटी जो शेयर्स होल्ड करती है) के कानूनी मालिकाना हक को साबित करने वाले सभी जरूरी दस्तावेज तुरंत पेश करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने उन्हें कानून के सामने सरेंडर करने का भी हुक्म जारी किया है। जेल की सजा के अलावा, अदालत ने रवींद्रन पर भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाया है, जिसके तहत उन्हें 90,000 सिंगापुर डॉलर (यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर) की कानूनी लागत का भुगतान करना होगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं बायजूस के पतन की कहानी।

End of Feed