MMTC से गोल्ड कॉइन खरीदना है फायदे का सौदा, 100% बायबैक समेत मिलेंगे ये 7 बेनेफिट

Buy Gold Coin From MMTC: आप एमएमटीसी-पीएएमपी रिटेल शॉप पर चल रहे सोने के रेट पर अपना सोना वापस बेच सकते हैं। आपके सोने के मूल्य पर कोई कटौती नहीं की जाएगी। ये एमएमटीसी से सोना खरीदने का एक बड़ा फायदा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएमटीसी से खरीदें गोल्ड कॉइन
  • मिलेंगे 7 बड़े बेनेफिट
  • 100% बायबैक की गारंटी

Buy Gold Coin From MMTC: फेस्टिव सीजन (Festive Season) चल रहा है। इस दौरान भारत में गोल्ड की खरीदारी (Gold Shopping) जमकर होती है। खास कर अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। गोल्ड खरीदने के कई तरीके हैं। आप गोल्ड ज्वैलरी के अलावा, डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बार और गोल्ड कॉइन भी खरीद सकते हैं। यदि आप गोल्ड कॉइन खरीदना चाहते हैं तो सरकारी कंपनी एमएमटीसी (MMTC) से एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यहां से गोल्ड खरीदने पर आपको कई फायदे मिलेंगे।

एमएमटीसी-पीएएमपी का जॉइंट वेंचर

एमएमटीसी-पीएएमपी (MMTC-PAMP) पीएएमपी एसए (PAMP SA) और एमएमटीसी लिमिटेड के बीच एक जॉइंट वेंचर है। पीएएमपी स्विट्जरलैंड की कंपनी है। बता दें कि एमएमटीसी-पीएएमपी 24 कैरेट और 999.9 शुद्धता वाले सोने के कॉइन और बार ऑफर करती है।

End of Feed