Narayana Murthy Working Hours: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने चीन को पछाड़ने के लिए युवाओं को हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करने की सलाह दी था। नारायण मूर्ति के इस बयान के बाद कुछ लोगों इस सलाह का समर्थन किया तो कई लोगों ने इसे गलत बताया। इस बीच नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने अपने पति के काम करने के घंटे के बारे में बताया है। सुधा मूर्ति ने बताया कि नारायण मूर्ति 80 से 90 घंटे काम करते हैं। इसलिए वो इतने घंटे से कम काम करना नहीं जानते।
सुधा मूर्ति ने पति नारायण मूर्ति से ली सीख
नारायण और सुधा मूर्ति की शादी को लगभग 45 साल हो गए हैं। जब सुधा मूर्ति से पूछा गया कि उन्होंने इतने वर्षों में नारायण मूर्ति से क्या सीखा है। सुधा ने बताया कि उन्होंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं जैसे कि एक लक्ष्य रखें और उसके लिए काम करें। इसके लिए न तो बायीं ओर और न ही दाहिनी ओर ध्यान भटकाएं। वह एक लक्ष्य रखते हैं और उसी पर काम करते रहें।
नारायण मूर्ति ने क्या कहा था
नारायण मूर्ति ने कुछ दिन पहले 3one4 कैपिटल के पॉडकास्ट में भारत की कम प्रोडक्टविटी पर एक बयान दिया था। मूर्ति ने युवा श्रम के विषय पर बात की और कहा कि उनका मानना है कि युवाओं को देश की उत्पादकता बढ़ाने के लिए हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए, जो उनके अनुसार दुनिया में सबसे कम है। चीन जैसे देश से प्रतिस्पर्धा करने के लिए, देश के युवाओं को अतिरिक्त घंटे काम करना होगा जैसा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान और जर्मनी ने किया था।
