बिजनेस

प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 66000 रु पर तय किया मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस

Onion Price In India: प्याज की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं। कम सप्लाई के कारण राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Image

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • प्याज की कीमतों में इजाफा
  • रिटेल कीमतें 80 रु तक पहुंची
  • सरकार ने लागू कर दिया मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस

Onion Price In India: प्याज की कीमतें (Onion Price) एक बार फिर से काफी ऊपर पहुंच गई हैं। कम सप्लाई के कारण राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मदर डेयरी, जिसके दिल्ली-एनसीआर में लगभग 400 सफल रिटेल स्टोर हैं, 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेच रही है। वहीं ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट पर प्याज का रेट 67 रुपये प्रति किलो और ओटिपी पर 70 रुपये प्रति किलो है। इस बीच सरकार ने प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

लागू कर दिया न्यूनतम निर्यात मूल्य

सरकार ने घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (Minimum Export Price) या मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस 800 डॉलर (66730 रु) प्रति मीट्रिक टन सेट किया है।

क्या है मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस

मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस वह कीमत है जिसके नीचे किसी निर्यातक को भारत से किसी वस्तु (इस मामले में प्याज) का निर्यात करने की अनुमति नहीं होती। यह देश में किसी चीज की बढ़ती घरेलू खुदरा/थोक कीमत के मद्देनजर लगाया जाता है। यह ट्रेड पर एक तरह की मात्रात्मक रोक है। इससे निर्यात को हतोत्साहित किया जाता है।

घट रहा प्याज का स्टॉक

सरकार ने सर्दियों में बोई जाने वाली फसलों का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लागू किया है। दरअसल स्टोर की गई रबी 2023 प्याज की मात्रा में कमी आ रही है।

सरकार ने अपने बफर स्टॉक के लिए 200,000 टन प्याज की खरीदारी की भी घोषणा की है, जो पहले से खरीदी गई 500,000 टन से अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article