आज धनतेरस है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका फिनटेक प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं। इन ऑफर्स की मदद से नए निवेशक और ग्राहक छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, डिजिटल खरीदारी पर कैशबैक पा सकते हैं, और अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को सोने में भी बदल सकते हैं।
धनतेरस पर सोने की खरीदारी
'बिजनेस टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, सुपर.मनी (super.money), एंजेल वन (Angel One) और जियोफाइनेंस (JioFinance) जैसे जाने-माने फिनटेक प्लेटफॉर्म ने हाल ही में तीन नई पहल की घोषणा की है। इनका मकसद त्योहारी उत्साह को बढ़ाना और लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। आइए जानते हैं कि ग्राहकों को इसके बारे में क्या पता होना चाहिए।
10 रुपये से सोना में शुरू करें निवेश
फिनटेक प्लेटफॉर्म super.money, एंजेल वन (Angel One) और जियोफाइनेंस (JioFinance) ने 5 नवंबर को नई पहल की घोषणा की है। इसका मकसद उन निवेशकों को आकर्षित करना है, जो त्योहारों के इस मौसम में छोटी रकम से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं।
बेंगलुरु स्थित सुपर.मनी (super.money) ने अपने ऐप के जरिए 24-कैरेट डिजिटल सोना खरीदने की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से ग्राहक UPI का इस्तेमाल करके कम से कम ₹10 का निवेश कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म कुछ खास खरीदारी पर 3% का पक्का कैशबैक दे रहा है। हालांकि, एक यूजर के लिए हर महीने मिलने वाले कैशबैक की अधिकतम सीमा ₹9,000 तय की गई है।
कंपनी ने डिजिटल गोल्ड की खरीद के लिए ₹50,000 की ऊपरी सीमा और अधिकतम 20 ग्राम तक की होल्डिंग तय की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि खरीद की यह सीमा प्रति ट्रांजैक्शन लागू होगी या कुल मिलाकर। 3% कैशबैक के हिसाब से, ₹9,000 की मासिक सीमा तक पहुंचने के लिए कुल ₹3 लाख की खरीदारी करनी होगी, बशर्ते सभी ट्रांजेक्शन इस ऑफर के लिए योग्य हों।
सोना 'सेफगोल्ड' (SafeGold) के जरिए खरीदा और स्टोर किया जाता है। ग्राहक ऐप के ज़रिए अपना सोना बेच सकते हैं, और बिक्री से मिलने वाली रकम उनके रजिस्टर्ड बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म 'एंजल वन' ने अपना '₹11 का शगुन' अभियान शुरू किया है। इसके ज़रिए निवेशकों को रोजाना ₹11 के सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। यह पहल त्योहारों के दौरान 'शगुन' के तौर पर ₹11 देने की पारंपरिक प्रथा से प्रेरित है।
अगर हर दिन निवेश किया जाए, तो रोज़ाना ₹11 की SIP के हिसाब से 30 दिनों में लगभग ₹330 और साल भर में ₹4,015 का निवेश होता है। एंजल वन ने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड में निवेश ₹10 से शुरू होता है।
रिवॉर्ड पॉइंट्स को 24-कैरेट गोल्ड में बदलें
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी, जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड ने एक नई सुविधा पेश की है। इसके जरिए जियोफाइनेंस+ (JioFinance+) के ग्राहक अपने जमा किए गए 'जियोपॉइंट्स' (JioPoints) को डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं।
ग्राहक UPI पेमेंट और बिल पेमेंट जैसे योग्य वित्तीय लेनदेन के जरिए ये पॉइंट्स कमा सकते हैं। हर जियोपॉइंट की रिडेम्पशन वैल्यू ₹0.25 है। इसे गोल्ड में बदलने के लिए कम से कम 400 पॉइंट्स की जरूरत होती है, जो ₹100 के बराबर है।
गोल्ड की कितनी मात्रा मिलेगी, यह कन्वर्जन के समय चल रही सोने की कीमत पर निर्भर करता है। ग्राहकों के पास मौजूद गोल्ड उनके 'जियोगोल्ड' (JioGold) अकाउंट में दिखता है। यह सुविधा केवल जियोफाइनेंस+ (JioFinance+) के सदस्यों के लिए उपलब्ध है।
निवेशकों को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
निवेशकों को डिजिटल गोल्ड छोटी रकम के निवेश को बढ़ावा देते हैं, लेकिन इनके जोखिम और फायदे अलग-अलग होते हैं। डिजिटल गोल्ड SEBI द्वारा विनियमित नहीं है, और निवेशकों को इसे खरीदने से पहले GST, खरीद-बिक्री के अंतर (स्प्रेड) और रिडेम्पशन (भुनाए जाने) की शर्तों पर विचार करना चाहिए। कैशबैक से निवेश पर मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती, क्योंकि ट्रांजैक्शन कॉस्ट और सोने की कीमतों में बदलाव से मिलने वाले प्रमोशनल फायदे खत्म हो सकते हैं।
