Builder ने प्रोजेक्ट अटका दिया? जानें किन हालात में RERA दिला सकता है आपका पैसा वापस

अगर आपने किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया है और उस प्रोजेक्ट का काम सालों से बंद है तो आप बिल्डर से अपना पैसा ब्याज सहित वापस पा सकते हैं।

रियल एस्टेट में प्रोजेक्ट देरी से पूरा होना आम है। हालांकि, कई मामलों में प्रोजेक्ट सालों से अटके या बंद पड़े हुए हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप बिल्डर से ब्याज सहित पैसा पाने का हक रखते हैं। रियल एस्टेट कानून RERA यह अधिकार होम बायर्स को देता है। आइए समझते हैं कि किस हालल में रेरा आपको बिल्डर से पैसे वापस दिला सकता है।

Real Estate

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट

RERA के तहत पैसा पाने का अधिकार क्या?

RERA की धारा 18 के तहत, अगर प्रमोटर तय शर्तों के मुताबिक समय पर घर का कब्जा देने में नाकाम रहता है, तो कुछ परिस्थितियों में खरीदार प्रोजेक्ट से बाहर निकलकर अपने द्वारा जमा की गई रकम की वापसी मांग सकता है। इसके साथ लागू नियमों के अनुसार ब्याज और कुछ मामलों में मुआवजे का दावा भी किया जा सकता है।

End of Feed