'न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए 20 हजार करोड़', वित्त मंत्री बोलीं- 2033 तक 5 छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर होंगे चालू

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कुल 20,000 करोड़ रुपये से परमाणु ऊर्जा मिशन बनाया जाएगा। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे।

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कुल 20,000 करोड़ रुपये से परमाणु ऊर्जा मिशन बनाया जाएगा। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊर्जा परिवर्तन संबंधी प्रयासों के लिए 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का विकास हमारे ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी क्षेत्रों के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए, परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि लघु मॉड्यूलर रिएक्टर के अनुसंधान और विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये परिव्यय के साथ एक परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा। 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में सुधार और क्षमता वृद्धि को प्रोत्साहित किया जाएगा।

End of Feed