Union Budget 2024: बजट में पीएम किसान से लेकर इनकम टैक्स तक में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Budget 2024, Income Tax, PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। पीएम किसान के पैसे बढ़ाने से लेकर इनकम टैक्स कटौती का फैसला लिया जा सकता है क्योंकि सरकार उपभोग बढ़ाने के लिए 500 अरब रुपये खर्च करने पर विचार कर रही है।

Budget 2024, Income Tax, PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के आगामी बजट में 500 अरब रुपये यानी 6 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के उपभोग-बढ़ाने वाले उपायों पर विचार कर रही है, जिसमें सात वर्षों में पहली बार काम आय वाले व्यक्तियों के लिए टैक्स में कटौती भी शामिल है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने सबसे ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति वाले उपभोक्ताओं के लिए टैक्स में कटौती के प्रस्तावों पर चर्चा की है। लोगों ने पहचान उजागर न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि 500,000 रुपये ($5,987) से 1.5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले व्यक्ति, जिन पर वर्तमान में 5%-20% के बीच टैक्स लगता है। इस कदम से लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक नए टैक्स स्लैब पर भी विचार किया जा सकता है।

Union Budget 2024, Budget 2024, Union Budget 2024, General Budget 2024, Income Tax Cut

मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट हो सकता है बड़ा ऐलान

पीएमओ से मंजूरी के बाद होगा फैसला

ईटी के मुताबिक इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि योजना के डिटेल पर अभी भी काम चल रहा है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मंजूरी मिलने के बाद जुलाई में पेश होने वाले बजट के समय के करीब अंतिम निर्णय लिया जाएगा। टैक्स परिवर्तनों से राजस्व हानि के बावजूद सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 5.1% के अपने राजकोषीय घाटे के टारगेट पर टिके रहने की योजना बना रही है।

End of Feed