Budget 2024: सबवेंशन क्या है? जानिए यह सब्सिडी से कैसे अलग है

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 30, 2024, 08:44 PM IST

Interim Budget 2024: सबवेंशन एक सरकारी पॉलिसी है जिसके तहत जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता दी जाती है। आइए जानते हैं यह सब्सिडी से कैसे अलग है। What is ​Subvention Income,

Interim Budget 2024: सरकार कभी-कभी बैंकों से किसानों को बाजार से कम रेट या शून्य ब्याज पर लोन उपलब्ध कराने के लिए कहती है। यह नुकसान सरकार द्वारा सब्सिडी के जरिये बैंकों को किया गया ब्याज भुगतान है। सरकार आवश्यक वस्तुओं की लागत कम करने के लिए सब्सिडी भी देती है। उदाहरण के लिए सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सपोर्ट देने के लिए उर्वरकों और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी देती है। बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। पब्लिक फाइनेंस को समझने के लिए सबवेंशन को जानना जरूरी है। आइए जानते हैं, वे सब्सिडी से कैसे अलग हैं।

What is subvention, Subsidy

सरकार सबवेंशन का इस्तेमाल कब करती है?

सबवेंशन क्या है, क्यों जरूरी(Subvention meaning in Hindi)?

वित्तीय सहायता देने के लिए सबवेंशन एक सरकारी पॉलिसी है। आमतौर पर लोन पर ब्याज भुगतान को कवर करके दिया जाता है। ब्याज छूट का मतलब है कि सरकार घरों, फसलों और शिक्षा जैसे विशिष्ट लोन पर ब्याज के एक हिस्से का भुगतान करने में मदद करती है। इस सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए इन लोन को और अधिक किफायती बनाना है। उदाहरण के लिए प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को आर्थिक तौर पर सपोर्ट देने के लिए सरकार बैंकों से फसल लोन के समायोजित हिस्से पर पहले वर्ष के लिए ब्याज छूट देने के लिए कहती है। दूसरे साल इन लोन पर बाजार के समान मानक ब्याज दर लागू की जाती है।

End of Feed