Cooking Oil Prices: क्या कम होंगी खाने वाले तेल की कीमतें? सरकार ने कंपनियों से कहा- घटाएं दाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 24, 2024, 12:57 PM IST

Cooking Oil prices: सरकार ने खाना पकाने वाले तेल कंपनियों से कहा कि तेल का दाम कम करें। कंपनियों ने कहा कि नई फसल आने तक कम करना संभव नहीं है।

Cooking Oil prices: खाने वाले तेल की कीमतों में गिरावट के लिए सरकार कोशिश कर रही है। कंपनियों से इसे कम करने के लिए कहा है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स के एक संघ के मुताबिक सरकार ने खाना पकाने वाले तेल कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के अनुरूप अपने उत्पादों की कीमतें कम करने के लिए कहा है। लेकिन निर्माताओं ने कहा कि तत्काल कटौती संभव नहीं हो सकती है। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि खुदरा कीमतों में कमी हो सकती है लेकिन यह मार्च तक संभव नहीं है। जब सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। तब खाने वाले तेल की कीमतों में कमी आएगी।

Cooking Oil Prices, edible oil Price, edible oil prices fall

क्या कम होंगे खाने वाले तेल के दाम? (तस्वीर-Times Now Hindi)

Cooking Oil prices: कीमतों में तत्काल कमी की गुंजाइश कम

ईटी के मुताबिक सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित एक पत्र में अजय झुनझुनवाला ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल जैसे तेलों पर एमआरपी अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी की सीमा तक कम नहीं की गई है। हालांकि उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि कीमतों में तत्काल कमी की गुंजाइश कम है।

End of Feed