Budget 2024 Expectations Income Tax: नई टैक्स रिजीम में मिलेगा 50000 रु का एक्स्ट्रा फायदा, जानें क्या हो सकता है ऐलान

Budget 2024: आगामी बजट में नई टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फ्री इनकम की लिमिट को 7 लाख रु से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजट में मिल सकती है नई टैक्स छूट
  • वित्त मंत्री पेश करेंगी फाइनेंस बिल
  • 7.5 लाख रु तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री

Budget 2024: केंद्र सरकार ने बजट 2020 में नई टैक्स रिजीम (New Tax Regime) का ऐलान किया था। उसके बाद से देश में दो टैक्स सिस्टम हैं। इनमें नई टैक्स रिजीम में 7 लाख रु तक की इनकम टैक्स फ्री रहती है, मगर इसमें अन्य कई तरह की छूट का लाभ नहीं मिलता। आगामी बजट में नई टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फ्री इनकम की लिमिट को 7 लाख रु से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि 50,000 रुपये की अतिरिक्त कटौती का फायदा लेकर 7.5 लाख रुपये सालाना कमाने वाले व्यक्ति को आयकर का भुगतान करने से छूट दी जाएगी।

Budget 2024 Income Tax Expectations

केंद्रीय बजट 2024 से उम्मीदें

ये भी पढ़ें -

End of Feed