बजट 2026

Budget 2024: बजट में सखियों को महंगाई पर राहत देंगी वित्त मंत्री ! हेल्थ पर भी राहत की उम्मीद

Budget 2024 Women Expectations: 11 बजे वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास ऐलान किए जा सकते हैं। इनमें महंगाई पर राहत और हेल्थ पर ऐलान संभव है।

Image

बजट में महंगाई पर राहत देंगी वित्त मंत्री

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 11 बजे पेश होगा बजट
  • महिलाओं को मिल सकते हैं तोहफे
  • हेल्थ पर राहत की उम्मीद

Budget 2024 Women Expectations: वित्त मंत्रलाय से निकलकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति के पास जा रही हैं। 11 बजे वे संसद में बजट पेश करेंगी। बजट में किसानों, युवाओं, मिडिल और सैलरी क्लास के लिए बड़े ऐलान संभव हैं। वहीं महिलाओं के लिए कुछ खास ऐलान किए जा सकते हैं। महिलाओं की भी बजट से कुछ खास उम्मीदे हैं। इनमें महंगाई, स्वरोजगार और महिला स्वास्थ्य जैसे बड़े मुद्दे शामिल हैं। महिलाओं की तरफ से मांग आई है कि सरकार को महंगाई कम करने पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें -

विपक्ष ने भी उठाई मांग

आज पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2024 पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "बजट में महंगाई कम होनी चाहिए। दवा के दाम बढ़ गए हैं। इस बजट में जीवन रक्षक दवाइयां और खाने की चीजों के दाम कम होने चाहिए। महंगाई पर काबू करें और रोजगार के अवसर विकसित करें।"

लखपति दीदी योजना

अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए 83 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 9 करोड़ महिलाओं में से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य का ऐलान हुआ था। इसका मकसद उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने का है। एक करोड़ महिलाएं लखपति बनी भी हैं। इस योजना को आगे बढ़ाने और नए लक्ष्य तय करने का ऐलान किया जा सकता है।

अलग टैक्स स्लैब

12 साल पहले तक महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब थी। वित्त वर्ष 2012-13 में इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया। इस बार संभावना है कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार अलग से टैक्स स्लैब पेश करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article