Budget 2024: क्या खत्म होगा 12 साल का इंतजार, महंगाई इंडेक्स 81.5 फीसदी बढ़ा, अब तो दे दो राहत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 17, 2024, 02:31 PM IST

Budget 2024: टैक्स से राहत के लिए टैक्सपेयर्स इस आस में हैं कि सरकार 80C की कटौती की लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपये या इससे अधिक कर सकती है। इस बजट से खासतौर पर देश के टैक्सपेयर्स ने कई उम्मीदें लगा रखी हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार इस बजट में इनकम टैक्स में राहत देगी।

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल पहला बजट होगा। इस बजट से खासतौर पर देश के टैक्सपेयर्स ने कई उम्मीदें लगा रखी हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार इस बजट में इनकम टैक्स में राहत देगी। साल 2012-13 में आखिरी बार सरकार ने इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव किया था। अब इस बदलाव के 12 साल हो चुके हैं और टैक्सपेयर्स राहत की आस लगाए बैठे हैं, क्योंकि पिछले एक दशक में महंगाई दर में इजाफा हुआ और इसका बोझ उनपर भी बढ़ा है।

budget 2024, union budget 2024, budget date, union budget date, budget date announced

बजट से टैक्स में राहत की उम्मीद।

टैक्स का बोझ

टैक्स संबंधित मामलों की जानकारी रखने वाले जानकारों का कहना है कि ज्यादातर टैक्सपेयर्स ने टैक्स के बोझ को कम करने के लिए ओल्ड टैक्स रीजिम को चुना है। क्योंकि इसमें डिडक्शन उपलब्ध है। न्यू टैक्स रीजिम में उन्हें ये सुविधा नहीं मिलती है। दैनिक भास्कर अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर 12 साल में महंगाई की बढ़ती रफ्तार और टैक्स स्लैब की तुलना करें, तो महंगाई का इंडेक्स 81.5 फीसदी बढ़कर 200 से 363 पर पहुंच चुका है। लेकिन इसके मुताबिक टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं हुए हैं। जानकारों का कहना है कि अगर महंगाई अनुसार टैक्स स्लैब में बदलाव होता, तो टैक्सपेयर्स पर टैक्स का बोझ कम पड़ता।

End of Feed