Home Loan Borrowers Expectation Budget 2024: निर्मला सीतारमण नई होम लोन स्कीम का कर सकती हैं ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 30, 2024, 09:10 PM IST

Home Loan Borrowers Expectation Budget 2024 in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए इस बजट में नई होम लोन स्कीम का ऐलान कर सकती है। जिसके बारे में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में चर्चा की थी।

Benefit of Home Loan Borrowers Expectation Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के भाषण में शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए हाउसिंग स्कीम की घोषणा की थी। ईटी नाउ को सूत्रों से पता चला है कि अगले महीने 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में केंद्र सरकार शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए एक नई होम लोन योजना की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने आगे बताया कि नई होम लोन सब्सिडी को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं और वित्त मंत्रालय ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है।

new home loan scheme, Budget 2024

बजट में नई होम लोन स्कीम की हो सकती है घोषणा

शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा छूट पर मिलेगा होम लोन

ईटी नाउ सूत्रों के मुताबिक योजना का कुल आकार करीब 60,000 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। इस स्कीम में शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए नए होम लोन प्रावधान होंगे। नई स्कीम के तहत शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग को प्रति वर्ष करीब 3-6 प्रतिशत की ब्याज छूट का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ 50 लाख रुपए तक के होम लोन पर उठाया जा सकता है।

End of Feed