टेक एंड गैजेट्स

Aam Budget 2024-25 Live Streaming: कहां और कैसे देखें निर्मला सीतारामन बजट का लाइव स्ट्रीमिंग

Aam Budget 2024 Live Streaming: आज 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया जाएगा। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नए टैक्स स्लैब को लेकर वेतनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। वित्त मंत्री, 5 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स फ्री कर सकती हैं।

Image

Aam Budget 2024-25 Live Streaming: कहां और कैसे देखें निर्मला सीतारामन बजट का लाइव स्ट्रीमिंग

Aam Budget 2024 Live Streaming, FM Nirmala Sitharaman Budget Speech LIVE: केंद्रीय बजट 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज यानी 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संसद के पटल पर आम बजट पेश करेंगी। नए बजट में नई टैक्स रिजीम और टैक्स में छूट को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। यदि आप भी बजट की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत (Budget 2024 Live) के अलावा सीधे संसद टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं।

निर्मला सीतारामन बजट 2024-25 लाइव स्ट्रीमिंग

विषयविवरण
केंद्रीय बजट 2024केंद्रीय बजट 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज यानी 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेंगी।
मुख्य घोषणाएंनए बजट में नई टैक्स रिजीम और टैक्स में छूट को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
लाइव अपडेटयदि आप बजट की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत (Budget 2024 Live) और संसद टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं।
इनकम टैक्स अपडेटवित्त मंत्री इनकम टैक्स पर सबसे बड़ा फैसला करेंगी।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखेआप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2024 भाषण टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट, भारत सरकार की केंद्रीय बजट की आधिकारिक साइट indiabudget.gov.in, संसद टीवी, और संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
बजट 2024-25 PDF डाउनलोडबजट भाषण की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए indiabudget.gov.in पर जाएं, "बजट भाषण" सेक्शन में "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करें, और पीडीएफ डाउनलोड करें। आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।

Where to watch Budget speech LIVE: कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग

आप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2024 भाषण टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप 2024-25 के बजट सत्र को भारत सरकार की केंद्रीय बजट की आधिकारिक साइट indiabudget.gov.in पर भी लाइव देख सकते हैं। आप संसद टीवी पर भी बजट 2024 को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी बजट भाषण को लाइव टेलीकास्ट कर सकते हैं।

Budget 2024: Budget 2024-25 PDF Download

  • यदि आप बजट भाषण को लाइव नहीं सुन पाते हैं तो आप इसकी पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाना है।
  • अब यहां से "बजट भाषण" सेक्शन में से "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है।
  • आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप मोबाइल ऐप डाउनलोड की बजट को मोबाइल में एक्सेस कर सकते हैं।
  • ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर और iOS प्लेटफार्म की मदद लेनी होगी।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article