Budget 2024 में सरकार कर सकती है FAME III सब्सिडी की घोषणा, ऑटो सेक्टर को क्या मिलेगा

Budget 2024 FAME III Subsidy: भारत सरकार आज यूनियन बजट 2024 में कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम 3 सब्सिडी का ऐलान कर सकती हैं। इसे कुछ समय पहले सरकार ने बंद कर दिया था, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए भी कुछ मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Budget 2024 आज किया जाएगा पेश
  • FAME III सब्सिडी की घोषणा हो सकती है
  • ऑटो सेक्टर को इस बजट से बड़ी उम्मीदें

Budget 2024 FAME III Subsidy: भारत सरकार ने कुछ समय पहले ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली फेम सब्सिडी को बंद कर दिया था। अब इसे बजट 2024 में दोबारा पेश किया जा सकता है। सरकार ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का काम आक्रामक रूप से करती आई है, ऐसे में फेम 3 नाम से इस सब्सिडी को दोबारा पेश किया जा सकता है। बता दें कि ये इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी होती है जिसमें ईवी ग्राहकों को वाहन की कीमत पर बड़ी छूट दी जाती है। इसके अलावा और भी कई फायदे इस स्कीम में उपलब्ध कराए जाते हैं।

Budget 2024 FAME III Subsidy

ेम 3 सब्सि दोबा कि सक है

ऑटो सेक्टर को क्या मिलेगा?

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बजट 2024 से बहुत उम्मीदें हैं जिसे आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण घोषित करने वाली हैं। हालांकि इसी साल की शुरुआत में अंतरिम बजट पेश किया गया था जो ऑटो इंडस्ट्री की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ऑटो फायनेंस सेक्टर को भी नए बजट में राहत मिलने की आस है, इनका मानना है कि सरकार एनबीएफसी को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ उचित कदम उठाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की नीति बजट 2024 में पेश हो सकती है।

End of Feed