Budget 2024 Expectations: महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है मोदी सरकार

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण एक फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। उम्मीद है सरकार महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है।

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा। हालांकि इस बजट से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद नहीं है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि महिलाओं के लिए सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। मोदी सरकार चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देना चाहती है।

Expectations from Budget, Budget for Women, Nirmala Sitharaman

बजट में हो सकता है महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

पीएम किसान के तहत मिल सकती है 12000 रुपए सालाना

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत महिला किसान को 10,000 रुपए से 12,000 रुपए की किस्त देने का ऐलान हो सकता है। वर्तमान में पीएम किसान के तहत किसानों के तीन किस्तों में साल भर में 6000 रुपए दिए जाते हैं। इस बजट में महिला किसानों को लेकर सरकार अलग से ऐलान कर सकती है। गौर हो कि पीएम किसान सम्मान निधि 2019 आम चुनाव से पहले शुरू किया गया था।

End of Feed