बीमा कंपनियों को हेल्थ इंश्योरेंस के लिए टैक्स छूट मिलने की उम्मीद, बजट में ऐलान संभव

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 2024-25 का बजट पेश करने जा रही हैं। उम्मीद है कि इस बजट में मोदी सरकार हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है।

Budget 2024 Expectations: एक्सपर्ट्स ने बजट से पहले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम (Health Insurance Premium) पर टैक्स छूट सीमा बढ़ाने तथा नई टैक्स व्यवस्था में भी इसका लाभ देने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 2024-25 का बजट पेश करेंगी। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख नीतिगत दस्तावेज होगा।

Budget 2024 Expectations, health insurance premium, tax exemption limit

बजट में हेल्थ इंश्योरेंस पर मिल सकती है रियायत (तस्वीर-Canva)

हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ बढ़ाने की जरूरत

बीमा कंपनी फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनूप राऊ ने कहा कि देशभर में स्वास्थ्य देखभाल की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद इनकम टैक्स अधिनियम के सेक्शन 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर कटौती की सीमा पिछले नौ साल से अपरिवर्तित बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सबसे अच्छा होगा अगर मेडिकल इंश्योरेस की सीमा महंगाई दर से जुड़ी हो और प्रत्येक एक-दो साल में खुद-ब-खुद इसमें संशोधन हो। साथ ही, नई टैक्स व्यवस्था में भी हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि इसकी पहुंच बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इसीलिए, हमें उम्मीद है कि आगामी बजट में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट सीमा में कुछ बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी।

End of Feed