Budget 2024: आयुष्मान भारत के तहत कवर 5 लाख से बढ़कर हो सकता है 10 लाख

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 29, 2024, 07:24 PM IST

Budget 2024: अंतरिम बजट में पूरी उम्मीद है कि सरकार आयुष्मान भारत योजना के दायरे और कवर को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक कर सकती है।

Budget 2024: बजट से उम्मीदें बढ़ गई हैं क्योंकि मोदी सरकार मौजूदा कार्यकाल के लिए अपना अंतिम बजट पेश करने के लिए तैयार है। ईटी नाउ के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा भारत सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत योजना के दायरे और कवर में वृद्धि की घोषणा कर सकती है। 5 लाख के दायरे को बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक किया जा सकता है। वर्तमान में इसके तहत 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करती है।

Ayushman Bharat Scheme, Ayushman Bharat, Budget 2024

बढ़ सकता है Ayushman Bharat Scheme का दायरा

5 से 10 लाख तक हो सकती है आयुष्मान भारत स्कीम की सीमा

ईटी नाउ को विश्वसनीय रूप से पता चला है कि सरकार आयुष्मान भारत योजना में सीमा को मौजूदा 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए करने का प्रस्ताव कर सकती है। 5 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। यह 15 लाख तक भी जा सकता है।

End of Feed