Budget 2024: मकान मालिकों को बड़ी राहत, किराए पर पर टैक्स देनदारी होगी कम, शहरों में घर खरीदना होगा आसान

Budget 2024: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने घर के किसी हिस्से को किराए पर देने वालों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी राहत दी है।

Budget 2024: घर के किसी हिस्से को किराए पर देने वालों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी राहत दी है। बजट के अनुसार मकान या मकान के किसी हिस्से को मालिक द्वारा किराये पर देने से होने वाली आय को ‘व्यापार या पेशे से होने वाले लाभ व प्राप्ति’के तहत नहीं लिया जाएगा, बल्कि इस पर केवल ‘गृह संपत्ति से आय’के तहत कर लगाया जाएगा। इसके अलावा सरकार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 में संशोधन भी करने जा रही है। इससे संपत्ति की कुर्की से लेकर दूसरे मामलों पर भी राहत देने की योजना है।

BUDGET 2024 REAL ESTATE SECTOR.

बजट से घरों की बढ़ेगी डिमांड

शहरों में पीएम आवास से एक करोड़ को फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक करोड़ शहरी गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों की आवास आवश्यकता को पूरा करने के लिए अगले पांच वर्षों में 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। तथा सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराने के लिए ब्याज सब्सिडी का भी देने की तैयारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अगले पांच वर्षों में 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी शामिल होगी।मंत्री ने कहा कि सरकार सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए ब्याज सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है।

End of Feed