Budget 2024-25: पीएम किसान की राशि 6000 से बढ़कर होगी 9000 ! बजट 2024 में हो सकता है ऐलान

Budget 2024-25: पीएम-किसान के लिए आवंटिक राशि में 30% की बढ़ोतरी की जा सकती है। 2023-24 के लिए पीएम किसान योजना की राशि 60,000 करोड़ रु थी। वहीं पीएम फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के लिए आवंटन राशि 17% बढ़ाई जा सकती है, जो कि 2023-24 के लिए 13,625 करोड़ रु थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कृषि मंत्रालय को बजट में मिल सकते हैं 2 लाख करोड़
  • पीएम किसान की राशि 6000 से बढ़कर हो सकती है 9000
  • फसल सेगमेंट का भी बढ़ सकता है बजट

Budget 2024-25: 2024-25 के केंद्रीय बजट (अंतरिम) में किसानों को सपोर्ट करने के लिए कृषि मंत्रालय के लिए 2 लाख करोड़ रु अलॉट किए जा सकते हैं। इस फंड से किसानों के लिए चल रही सरकार की उन योजनाओं को सहारा मिलेगा, जिनका मकसद किसानों की इनकम बढ़ाना है। साथ ही इस फंड के जरिए फसल बीमा पर सरकार की प्रमुख योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। 2 लाख करोड़ रु का एक बड़ा हिस्सा पीएम किसान (PM Kisan) योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि को सालाना 6 हजार रु से बढ़ा कर 9 हजार रु करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 2 लाख करोड़ रु की राशि कृषि मंत्रालय के लिए 2023-24 के लिए आवंटित की गई 1.44 लाख करोड़ रु की राशि से 39% अधिक होगी।

End of Feed