Budget 2024: बजट में बिहार को लेकर वित्त मंत्री का खुला पिटारा, जानें कहा बनेंगे हाईवे-अस्पताल और एयरपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना 7वां बजट (Budget 2024) पेश कर रही हैं। इस दौरान बिहार को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत सी जरूरी घोषणाएं की हैं। बिहार में सड़कों की बेहतरी के लिए 26000 करोड़ रुपये आवंटित किये जायेंगे। इसके साथ ही राज्य में चार नए एक्सप्रेस-वे भी बनाये जायेंगे।

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना 7वां बजट (Budget 2024) पेश कर रही हैं। बजट में बिहार को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ विशेष घोषणाएं की हैं। बिहार में चार नए एक्सप्रेस-वे बनाये जायेंगे। इसके साथ ही बिहार में सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। गंगा नदी पर दो लेन वाला पुल भी बनाया जाएगा और साथ ही पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेस भी बनाया जाएगा। साथ ही बक्सर से भागलपुर के बीच भी एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा।

Budget 2024

बजट में बिहार को लेकर वित्त मंत्री का खुला पिटारा, जानें कहा बनेंगे हाईवे-अस्पताल और एयरपोर्ट

गया बनेगा औद्योगिक केंद्र

भारत सरकार महत्त्वपूर्ण औद्योगिक शहरों को आपस में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से अमृतसर, दिल्ली और कोलकाता के बीच औद्योगिक कॉरिडोर (ADKIC) का निर्माण करेगी। इस औद्योगिक कॉरिडोर में गया का महत्त्वपूर्ण स्थान होगा। गया को इस कॉरिडोर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी माना कि नेपाल में बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं के निर्माण की योजना पूरी तरह विकसित नहीं हो पायी है जिस वजह से बिहार अक्सर बाढ़ का शिकार होता रहता है। सरकार 11,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इन पैसों की सहायता से कोसी इंट्रा-स्टेट लिंक पर भी काम किया जाएगा और साथ ही कोसी नदी का सर्वे भी किया जाएगा।

End of Feed