Budget 2024: बजट में मिडिल क्लास को मिलेगी बड़ी राहत, 25000 तक का ब्याज होगा टैक्स फ्री !

Budget 2024,Middile Class: बजट में बैंक खाताधारकों को बचत खाते के ब्याज से होने वाली 25000 रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री की जा सकती है। अभी यह लिमिट 10,000 रुपये है। पुरानी कर व्यवस्था के तहत, बचत खातों से सालाना 10,000 रुपये तक का ब्याज आयकर अधिनियम की धारा 80TTA के तहत टैक्स फ्री है।

Budget 2024,Middile Class: इस बार बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके तहत बैंक खातों पर मिलने वाले ब्याज पर लगने वाले इनकम टैक्स पर छूट बढ़ा सकती हैं। बजट में इसके तहत बैंक खाताधारकों को बचत खाते के ब्याज से होने वाली 25000 रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री की जा सकती है। अभी यह लिमिट 10,000 रुपये है। अगर ऐसा होता है तो इसका बड़ा फायदा मिडिल क्लास को मिल सकता है।

PLI Schemes, Budget 2024, Union Budget 2024, Nirmala Sitharaman

बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत की तैयारी

क्या है प्लान

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार बचत खातों से अर्जित ब्याज पर कर-कटौती योग्य राशि को 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक में बैंकों द्वारा हुई बैठक में यह अहम सुझाव दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस पर विचार किया जा रहा है और बैंकों को कुछ राहत मिल सकती है, जिन्होंने जमाराशि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन की मांग की है। ऐसा होने से बैकों की जमाओं में बढ़ोतरी होगी और उनके पास नकदी भी बढ़ेगी।

End of Feed