Employment Generation: बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को मिलेगा बढ़ावा, बनेंगे रोजगार के ढेरों अवसर, इंडस्ट्री के लोगों ने जताई उम्मीद

Budget To Support Investment And Jobs: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का आवंटन भारत के आर्थिक परिवर्तन और बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनाने में सहायक होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजट से इंफ्रा सेक्टर को होगा फायदा
  • 2047 तक विकसित भारत के टार्गेट को करेगा पूरा
  • रोजगार के ढेरों अवसर बनेंगे

Budget To Support Investment And Jobs: बजट घोषणाओं से निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नये अवसर बनेंगे और 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्योग जगत के लोगों ने यह बात कही। आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के चेयरमैन और एमडी वीरेंद्र डी. म्हैसकर ने कहा कि बजट से भारत की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, सड़क और राजमार्ग क्षेत्र जो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट हैं, उसे पर्याप्त पैसा आवंटित होगा, जिसके जरिये जरूरी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। वहीं पटेल इंजीनियरिंग की एक्टिंग एमडी कविता शिरवाइकर ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का आवंटन भारत के आर्थिक परिवर्तन और बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनाने में सहायक होगा।

Budget To Support Investment And Jobs

निवेश और नौकरियों को समर्थन देने वाला है बजट

ये भी पढ़ें -

End of Feed