Budget 2026: बजट में क्या सस्ता और क्या हो सकता है महंगा?

Budget 2026 से आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सबकी नजर है। बजट के बाद कुछ चीज़ें सस्ती हो सकती हैं तो कुछ पर महंगाई का बोझ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आइए जानते हैं बजट में इस बार क्या सस्ता और क्या महंगा हो सकता है?

Budget 2026 पेश होने में महज कुछ ही घंटे का समय बचा है और जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, देश के हर नागरिक, खासकर मिडिल क्लास की धड़कनें तेज हो गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब संसद में अपना पिटारा खोलेंगी, तो हर किसी की नजर इस बात पर होगी कि इस बार उनकी रसोई का बजट घटेगा या बढ़ेगा। वहीं आम जनता को ये भी जानना है कि इस बार बजट के पिटारे से क्या सस्ता और क्या महंगा हो सकता है? यूनियन बजट से पहले बाजार में कयासों का दौर जारी है टैक्सपेयर्स को छूट की आस है, तो आम आदमी को महंगाई से राहत की उम्मीद। सरकार का मुख्य फोकस इस बार 'मेक इन इंडिया' को रफ्तार देने और आम आदमी की 'परचेजिंग पावर' (खरीदने की शक्ति) बढ़ाने पर हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार बजट में क्या-क्या महंगा और के सस्ता हो सकता है?

End of Feed