कल रविवार लेकिन खुलेगा शेयर बाजार, जानें क्यों और कब खुलेगा स्टॉक मार्केट?

कल यानी रविवार 1 फरवरी को बजट पेश होने वाला है। रविवार को सिर्फ बजट ही नहीं बल्कि शेयर बाजार से भी जुडी बड़ी खबर सामने आई है कि रविवार के दिन शेयर बाजार भी खुला रहेगा। आइए आपको बताते हैं कल किस समय बाजार खुलेगा और कितने बजे तक ट्रेडिंग होगी?

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में सन्नाटा रहता है, लेकिन इस बार का रविवार (1 फरवरी 2026) निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए बहुत बड़ा होने वाला है। इस दिन देश का आम बजट (Union Budget 2026) पेश होने जा रहा है। बजट के दिन बाजार की दिशा और दशा तय होती है, इसलिए हर किसी की नजर इस बात पर थी कि क्या रविवार होने के बावजूद ट्रेडिंग होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इस सस्पेंस को खत्म करते हुए साफ कर दिया है कि रविवार को बाजार पूरी तरह खुला रहेगा ताकि निवेशक बजट घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।

Share Market Today

इससे पहले भी खुला था रविवार को

इतिहास में यह 1999 के बाद पहला मौका है जब रविवार को बजट पेश किया जा रहा है और बाजार में काम-काज हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे अपना भाषण शुरू करेंगी, जिसमें वह देश की अर्थव्यवस्था का रोडमैप पेश करेंगी। निवेशकों के मन में यह सवाल था कि छुट्टी के दिन बाजार खुलने से क्या सेटलमेंट या डिलीवरी में कोई समस्या आएगी, लेकिन एक्सचेंजों ने स्पष्ट किया है कि यह एक सामान्य सत्र की तरह ही होगा, जहां शेयर खरीदे और बेचे जा सकेंगे।

End of Feed