Budget 2023 Highlights PDF in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट 2023 पेश कर रही हैं। बजट के पिटारे से अर्थव्यवस्था को गति देने वाली घोषणाएं निकल रही हैं। इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल आम चुनाव होने हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री टैक्स में छूट एवं अन्य तरीकों आम लोगों एवं कारोबारियों को राहत दे सकती हैं। एक तरह से मोदी सरकार का यह पूर्ण बजट है। इसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश हो सकती है। वित्त मंत्री के इस बजट पर हमारी नजर बनी हुई है। बजट में क्या बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, उनके बारे में हम आपको यहां बताते रहेंगे-
2023 का बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
Budget 2023 Highlights
बजट की प्राथमिकताएं#NewsUpdate। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने बजट में कहा कि नए टैक्स सिस्टम के तहत 7 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स न… t.co/6u6X2zG1W7
— ANI (@ANI) Feb 1, 2023
नया टैक्स स्लैब
- 0 से 3 लाख - शून्य
- 3 से 6 लाख - 5%
- 6 से 9 लाख - 10%
- 9 से 12 लाख - 15%
- 12 से 15 लाख - 20%
- 15 लाख से ऊपर - 30%
अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर टैक्स नहीं लगेगा
सस्ता/महंगा
- मोबाइल फोन होगा सस्ता, कई कंपोनेट के आयात पर घटेगा टैक्स
- टीवी की घटेगी कीमत, पैनल से इम्पोर्ट ड्यूटी घटेगी
- इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे, बैटरी पर राहत
- महिला सम्मान बचत पत्र
- दो साल के लिए होगी स्कीम
- 2 लाख तक बचत की सुविधा
- मिलेगा 7.5 फीसदी ब्याज
- छोटे कारोबारियों के लिए एक अप्रैल से नई क्रेडिट गारंटी स्कीम
- नई स्कीम में MSME को 1% कम ब्याज देना होगा
- रिस्क के आधार पर KYC की प्रक्रिया होगी
- PM कौशल विकास स्कीम 4.0 लॉन्च करेंगे
- 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देगी सरकार
- पुरानी सरकारी गाड़ियों को हटाने में मदद करेंगे
- ग्रीन क्रेडिट योजना का नोटिफिकेशन जल्द आएगा
- 30 नए स्किल सेंटर खुलेंगे
- कारीगर और शिल्पकारों के लिए नई योजना
- किसानों की सुविधा के लिए वेयरहाउसिंग स्कीम
- नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन
- राज्यों में खुलेंगे यूनिटी मॉल
- विवाद से विश्वास स्कीम-2 में निपटारे की नई शर्तें लाएंगे
- ई-कोर्ट के लिए 7000 Cr रुपए खर्च किए जाएंगे
- गोवर्धन स्कीम आएगी
- डिजिलॉकर, आधार को पते का प्रमाण माना जाएगा
- एक करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
- ट्रांसपोर्ट इंफ्रा पर सरकार 75,000 करोड़ खर्च करेंगे
- 100 लैब विकसित किए जाएंगे
- स्मार्ट क्लास रूम, ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित होंगे
- एमएसएमई की जब्त की गई राशि वापस होगी
- सिविल सर्वेंट की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी योजना
- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का गठन
- कारोबार शुरू करने के लिए PAN बनेगा मुख्य आधार
- जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा
- राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज की सीमा 1 साल के लिए बढ़ी
- PM आवास योजना की रकम बढ़ाकर 79,000 करोड़ हुई
- ट्राइबल मिशन के लिए 3 साल में 15,000 करोड़ रुपए का ऐलान
- सभी शहरों को मैन होल से मशीन होल में बदला दिया जाएगा
- शहरी विकास फंड लांच होगा
- सुदूर एरिया तक पहुंचने के लिए 100 नए प्रोजेक्ट लांच होंगे
- सबका विकास
- आखिरी व्यक्ति तक पहुंच
- बुनियादी ढांचे का विकास और उसमें निवेश
- पर्यावरण का ध्यान रखते हुए विकास
- युवाओं का ध्यान और वित्तीय क्षेत्र का विकास
- किसानों के लिए स्टार्टअप फंड बनेगा
- मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
- भारत को श्रीअन्ना का ग्लोबल हब बनाया जाएगा।
- कृषि क्षेत्र के लिए 20 लाख करोड़ बैंक कर्ज का लक्ष्य
- एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी का कम्प्यूटराइजेशन होगा।
- 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
- हमारे देश में विदेशी पर्यटक लगातार बढ रहे हैं
- पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हो रहा है
- 11.7 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय 10वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी
सही रास्ते पर भारतीय इकॉनमी
