Budget 2023: ब्रीफकेस से बहीखाता और फिर आईपैड तक, खास है बजट के बैग का सफर

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 30, 2023, 05:00 PM IST

Budget Bag Journey: बीते सालों में बजट बैग के अंदर तेजी से बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। कभी ब्रीफकेस में लाया जाने वाला बजट मोदी सरकार में पहले पारंपरिक रूप वाले बहीखाते और फिर आधुनिक आईपैड तक का सफर तय कर चुका है। यहां पर वीडियो में बजट बैग के इस सफर के बारे में संक्षेप में जानिए।

Budget Bag Journey in Hindi: केंद्रीय बजट 2022 से पहले, सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं, जिन्होंने पिछले साल परंपरा को तोड़ा और पहले ब्रीफकेस को छोड़कर पारंपरिक 'बही खाता' को अपनाया और उसके बाद 'मेड-इन-इंडिया' iPad का विकल्प चुना। कोविड-19 निवारक उपायों पालन करते हुए आईपैड पर बजट बीते साल लाया गया था। आईपैड ने 2021 के बजट में अपने पूर्ववर्ती 'बही खाता' और ऐतिहासिक बजट ब्रीफकेस की जगह शुरुआत की थी।

भारत सरकार के प्रतीक चिन्ह वाले लाल केस में लिपटे आईपैड ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। वित्त मंत्री के लिए 'बही खाता' या ब्रीफकेस रखना एक परंपरा है जिसमें वार्षिक वित्तीय विवरण संसद में ले जाया जाता है। बजट के दिन, केंद्रीय वित्त मंत्री संसद के बाहर बजट बैग के साथ तस्वीरें क्लिक कराते दिखते हैं।

End of Feed