Budget 2023: डबल होगी किसानों की इनकम! सरकार बढ़ा सकती है पीएम किसान योजना की किस्त

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 16, 2023, 11:28 AM IST

Budget 2023: PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment पर केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की जा सकती है। सरकार योजना की किस्त से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

Budget 2023 PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment: हर साल सभी सेक्टर्स केंद्र की ओर से पेश होने वाले बजट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। टैक्सपेयर्स हों या आम आदमी, या बिजनेसमैन, या महिलाएं, सभी को इसका इंतजार होता है। मोदी सरकार देश के अन्नदाताओं की इनकम बढ़ाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में देश के किसानों को भी सरकार से कई उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की किस्त बढ़ा सकती है।

farmer

Budget 2023: डबल होगी किसानों की इनकम! PM Kisan योजना की बढ़ेगी रकम!

किसानों के लिए खास होगा इस बार का बजट!

End of Feed