Budget 2023: 35 प्रोडक्ट्स की लिस्ट तैयार, ज्वैलरी सहित इन सभी चीजों पर बढ़ सकती है कस्टम ड्यूटी

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 9, 2023, 01:04 PM IST

Budget 2023-24 expectations: गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को कम करना भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि देश का चालू खाता घाटा (CAD) सितंबर में समाप्त तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद के 2.2 फीसदी से नौ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Budget 2023: भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार आगामी बजट में ज्वैलरी और हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित कुछ प्रोडक्ट्स पर सीमा शुल्क में वृद्धि की घोषणा कर सकती है। सरकार ने 35 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिनका केंद्रीय बजट 2023-24 में संभावित शुल्क वृद्धि के विश्लेषण किया जा रहा है। 1 फरवरी को घोषित होने वाले बजट में 35 से अधिक वस्तुओं की सूची में सीमा शुल्क वृद्धि देखी जा सकती है। इसमें प्राइवेट जेट, आभूषण, हेलीकॉप्टर, प्लास्टिक के सामान, हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम, उच्च चमक वाले कागज और विटामिन शामिल हैं।

budget

Budget 2023: ज्वैलरी सहित इन सभी चीजों पर बढ़ सकती है कस्टम ड्यूटी

सीमा शुल्क बढ़ा

इस संदर्भ में एक सरकारी अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि विभिन्न मंत्रालयों से मिले इनपुट के आधार पर एक लिस्ट तैयार की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। इन चीजों पर सीमा शुल्क बढ़ाने के कदम का उद्देश्य इनमें से कुछ उत्पादों के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयात को कम करना है।

End of Feed