BSE Market Cap: शेयर बाजार में नया इतिहास, पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप

भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया है। लगातार 6 दिन की तेजी के बाद बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये से पार हो गया है।

BSE Market Cap Record High : भारतीय शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रच दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। गुरुवार को यह बढ़कर करीब ₹502 लाख करोड़ (5.31 ट्रिलियन डॉलर) हो गया। बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी और नई कंपनियों की शेयर बाजार में एंट्री ने इस रिकॉर्ड को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

BSE Market Cap

मार्केट कैप के हिसाब से पहली बार 500 लाख करोड़ पार

खास बात यह है कि बाजार की कुल वैल्यू ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन Sensex और कई दूसरे प्रमुख इंडेक्स अभी अपने ऑल टाइम हाई से नीचे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब बाजार के प्रमुख इंडेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर पर नहीं पहुंचे हैं, तब कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹500 लाख करोड़ के पार कैसे पहुंच गया?

End of Feed