Stocks To Buy: भारत के शेयर बाजार में निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा कंपनियों पर हो सकती है, जिन्हें टॉप ब्रोकरेज हाउस ने हाल ही में खरीदने की सलाह दी है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, स्विगी शामिल हैं। इनके लिए ब्रोकरेज ने 'BUY' रेटिंग दी है और साथ ही नए शेयर टार्गेट प्राइस भी तय किए हैं। आइए, इन स्टॉक्स और उनके टार्गेट प्राइस के बारे में जानते हैं।
चुनिंदा शेयर खरीदने की सलाह
ये भी पढ़ें -
SBI Share Price Target
जेफरीज ने SBI के लिए 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसमें 1% रिटर्न ऑन असेट्स (ROA) और क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है। इसका टार्गेट प्राइस 960 रुपये तय किया गया है, जबकि इस समय BSE पर इसका शेयर प्राइस 794.30 रुपये है। जानकारों का मानना है कि SBI की सब्सिडियरी कंपनियों का प्रदर्शन और एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज में ग्रोथ इसे आकर्षक बनाती है।
इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, और स्विगी
जेफरीज ने इन्फोसिस के लिए 'BUY' रेटिंग दी है, जिसमें AI और स्केल डिलीवरी पर जोर दिया गया है, और 1660 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है (वर्तमान प्राइस : 1618.70 रुपये)।
BoFA ने डॉ. रेड्डीज के लिए टार्गेट प्राइस 1450 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया है, जो मजबूत ग्रोथ की संभावना दर्शाता है (वर्तमान प्राइस : 1320.50 रुपये)।
स्विगी के लिए सिटी ने 'BUY' रेटिंग दी है, जिसमें मार्जिन ग्रोथ और मासिक ट्रांजैक्शन यूजर्स ग्रोथ पर फोकस किया गया है, और 425 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है (वर्तमान प्राइस : 381.50 रुपये)।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
