BRICS Business Forum 2026: PM मोदी ने BRICS नेताओं और बिजनेस लीडर्स के साथ खिंचवाई 'फैमिली' फोटो

भारत की BRICS अध्यक्षता का उद्देश्य समूह के बढ़े हुए प्रतिनिधित्व को व्यावहारिक सहयोग और ठोस नतीजों में बदलना है। अलग-अलग आर्थिक हितों और नीतियों वाले सदस्य देशों के बीच सहमति बनाना भी भारत के सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित BRICS Business Forum 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों के नेताओं, बिजनेस काउंसिल के चेयर्स और BRICS Women’s Business Alliance के प्रतिनिधियों के साथ 'फैमिली' फोटो खिंचवाई। राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

BRICS Business Forum 2026

BRICS के आर्थिक एजेंडे को दिशा देता है फोरम/Photo-ANI

फैमिली फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा नजर आए। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

End of Feed