BPCL Investment: स्वच्छ ईंधन में 1.7 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी बीपीसीएल, बोले चेयरमैन जी कृष्णकुमार

BPCL Investment: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन जी कृष्णकुमार ने कहा कि पांच साल की रणनीतिक रूपरेखा 'प्रोजेक्ट एस्पायर' के तहत बीपीसीएल ने अपनी तेलशोधन क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल व्यवसाय और स्वच्छ ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बनाई है।

BPCL Investment: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी बीपीसीएल ने अपने मुख्य कारोबार तेल शोधन, ईंधन विपणन और पेट्रोकेमिकल के अलावा स्वच्छ ईंधन में अगले पांच वर्षों में 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन जी कृष्णकुमार ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच साल की रणनीतिक रूपरेखा 'प्रोजेक्ट एस्पायर' के तहत बीपीसीएल ने अपनी तेलशोधन क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल व्यवसाय और स्वच्छ ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बनाई है।

BPCL, Bharat Petroleum Corporation Limited

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड

कृष्णकुमार ने कहा कि हमारी रणनीति दो मूलभूत स्तंभों- 'प्रमुख कारोबार को आगे बढ़ाने' और 'भविष्य के बड़े दांव में निवेश' पर आधारित है। इससे न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की बढ़ती ईंधन मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी बल्कि कंपनी को 2040 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

End of Feed