BookMyShow और RuPay ने की पार्टनरशिप, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Bookmyshow और Rupay ने साथ मिलकर पार्टनरशिप की है, इससे ​RuPay कार्डधारकों को बुकमायशो के सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में खास एक्सेस मिलेगा, जिनमें शामिल हैं Sunburn, Lollapalooza Indi, Bandland साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कई लाइव कॉन्सर्ट और शो भी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के RuPay कार्ड नेटवर्क ने एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म BookMyShow के साथ एक साल की रणनीतिक साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत ‘Live Events Passport’ लॉन्च किया गया है, जो RuPay ग्राहकों को पेमेंट की सुविधा के साथ-साथ देशभर में शानदार सांस्कृतिक और एंटरटेनमेंट इवेंट्स का एक्सक्लूसिव अनुभव देगा।

Bookmyshow Rupay

Bookmyshow Rupay (Photo Credit: Canva)

यह साझेदारी डिजिटल और ऑन-ग्राउंड दोनों लेवल पर काम करेगी, ताकि ग्राहकों को एक साथ पेमेंट और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव मिल सके। NPCI का कहना है कि इससे RuPay सिर्फ पेमेंट का साधन नहीं बल्कि “रिवार्डिंग और प्रासंगिक अनुभव देने वाला प्लेटफ़ॉर्म” बन जाएगा।

End of Feed