Bluestone IPO GMP: खुलने से पहले ही फ्लॉप हो गया ज्वेलरी कंपनी के IPO का GMP, 35 से फिसल कर 9 पर आया भाव

Bluestone IPO GMP: ब्लूस्टोन ज्वैलरी के IPO को लेकर निवेशकों का जोश ठंडा पड़ता दिख रहा है। लॉन्च से पहले जहां इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹35 तक पहुंच गया था, वहीं अब यह फिसलकर सिर्फ 11 रह गया है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर जोरदार मुनाफे की उम्मीद फिलहाल कम होती दिख रही है।

Bluestone IPO GMP: ज्वैलरी ब्रांड ब्लूस्टोन ज्वैलरी लिमिटेड का IPO आज से प्राइमरी मार्केट में खुल गया है और 13 अगस्त 2025 तक इसमें निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹492 से ₹517 प्रति शेयर तय किया है। लेकिन ब्लूस्टोन ज्वैलरी के IPO को लेकर निवेशकों का जोश ठंडा पड़ता दिख रहा है। लॉन्च से पहले जहां इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹35 तक पहुंच गया था, वहीं अब यह फिसलकर सिर्फ 11 रह गया है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर जोरदार मुनाफे की उम्मीद फिलहाल कम होती दिख रही है।

Bluestone IPO GMP

Bluestone IPO GMP (Photo Credit: Canva)

कितना बड़ा है आईपीओ?

कंपनी का लक्ष्य इस ऑफर से कुल ₹1,540.65 करोड़ जुटाने का है। इसमें से ₹820 करोड़ नए शेयर जारी करके आएंगे और ₹720.65 करोड़ मौजूदा शेयरधारकों के शेयर बेचकर (OFS) जुटाए जाएंगे।

ग्रे मार्केट में हाल

IPO खुलने से पहले ही ब्लूस्टोन के शेयर ग्रे मार्केट में प्रीमियम कुछ खास संकेत नहीं दे रहे हैं। फिलहाल, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹11 है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ₹517 के अपर प्राइस बैंड पर लिस्टिंग प्राइस करीब ₹526 रुपये हो सकती है।

End of Feed