Bitcoin Price Today: सोमवार को बिटकॉइन की कीमतें 71,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गईं। इसके साथ ही बिटकॉइन ने नया रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ। कॉइनडेस्क के आंकड़ों के अनुसार सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का रेट 71,654.12 डॉलर के ऑल टाइम हाई तक गया। दोपहर 3 बजे कॉइनडेस्क पर बिटकॉइन का रेट 71606.15 डॉलर है। वहीं रुपये में देखें तो इस समय बिटकॉइन 59,28,601.79 रु पर है। बीते 5 दिनों में बिटकॉइन का रेट सवा 8 फीसदी और एक महीने में 48 फीसदी बढ़ा है। बिटकॉइन को लेकर लोगों के मन में अकसर कुछ सवाल आते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों और उनके जवाबों के बारे में।
बिटकॉइन ने छुआ ऑल टाइम हाई
ये भी पढ़ें -
बिटकॉइन में कैसे कमाई होती है
लोग जानना चाहते हैं कि 1 बिटकॉइन में कितने सिक्के होते हैं। दरअसल बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी या क्रिप्टो कॉइन है। एक बिटकॉइन में एक ही सिक्का होता है। जहां तक कमाई का सवाल है तो आप किसी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म (ऐप) पर अकाउंट बनाएं और बिटकॉइन में निवेश करें। इसकी कीमत बढ़ने पर आपको फायदा मिलेगा।
अकाउंट बनाने के लिए आपको प्लेटफॉर्म पर आधार और पैन जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही अपना बैंक अकाउंट भी लिंक करना होगा।
कौन से प्लेटफॉर्म हैं उपलब्ध
जिन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप बिटकॉइन में निवेश कर सकते हैं, उनमें CoinDCX, WazirX, Zebpay, Binance और BuyUcoin शामिल हैं। इनके अलावा भी कई ऐप हैं, जो बिटकॉइन में निवेश की सुविधा देती हैं।
100 रु में भी खरीद सकते हैं बिटकॉइन
लोगों का सवाल होता है कि क्या वे 100 रु में बिटकॉइन खरीद सकते हैं? इस सवाल का जवाब है हां। मगर आपको एक पूरा बिटकॉइन नहीं मिलेगा, बल्कि इसका उतना ही हिस्सा मिलेगा, जितने की वैल्यू 100 रु के बराबर होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
