Bitcoin Price: बिटकॉइन 83 लाख रुपये के पार! जानें क्यों तेजी में है Crypto मार्केट

Bitcoin Price: बिटकॉइन ने 100,000 डॉलर (83 लाख रुपये) का स्तर पार कर लिया है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पिछले एक महीने में इसमें 37% की तेजी दर्ज की गई है। यह उछाल अमेरिका-यूके ट्रेड डील, स्थिर ब्याज दरें और इस्टीट्यूशन इन्वेस्टर जैसे कारणों से देखने को मिल रही है। साथ ही, Ethereum, Solana, और Pepe जैसे Altcoins में भी 20% से 40% तक की उछाल आई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह रैली क्रिप्टो को एक मुख्यधारा की संपत्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Crypto Market Rally: दुनियाभर के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने एक बार फिर $100,000 (लगभग ₹83 लाख) का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है। CoinMarketCap के अनुसार, बिटकॉइन की कीमत 4% की बढ़त के साथ $102,901.46 पर पहुंच गई है। पिछले 1 महीने में बिटकॉइन ने 37.20% का रिटर्न दिया है, जबकि केवल 5 दिनों में ही इसमें 8.87% की तेजी देखी गई है।

Bitcoin price, Bitcoin price USD, Ethereum price

क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन क्यों आ रही तेजी (तस्वीर-Canva)

$2 ट्रिलियन मार्केट कैप पार, अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी संपत्ति

बिटकॉइन ने एक बार फिर $2 ट्रिलियन का मार्केट कैप हासिल कर लिया है, जिससे यह Amazon को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी संपत्ति बन गई है। Ashish Singhal, को-फाउंडर, CoinSwitch, के अनुसार, "बिटकॉइन की यह शानदार रिकवरी वैश्विक नीतियों, संस्थागत विश्वास और आर्थिक संकेतकों के मेल का नतीजा है। अमेरिका-यूके और अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक्स से आई सकारात्मकता और US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में स्थिरता ने भी इस तेजी में अहम भूमिका निभाई है।"

End of Feed