सोना खरीदने वालों को झटका! BIS ने बढ़ाई Gold Hallmarking फीस, 66.7% महंगा हुआ शुद्धता का भरोसा

सोना खरीदने वालों को BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो ने बढ़ा झटका दिया है। गोल्ड की हॉलमार्किंग फीस में 66.7% बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, फिलहाल सिल्वर की हॉलमार्किंग में कोई बदलाव नहीं किया है। जानें अब कितनी फीस लगेगी?

BIS Gold Hallmarking Fee Hike : सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) की फीस बढ़ा दी है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की 14 सितंबर, 2026 की अधिसूचना के मुताबिक गोल्ड की हॉलमार्किंग फीस अब ₹75 प्रति आर्टिकल होगी। पहले यह फीस ₹45 प्रति आर्टिकल थी। यानी प्रति आर्टिकल ₹30 यानी 66.7% ज्यादा शुल्क लगेगा।

BIS Gold Hallmarking Fee

गोल्ड हॉलमार्किंग हुई महंगी

कब से लागू होंगी नई दरें?

नोटिफिकेशन के मुताबिक नई दरें 14 सितंबर से लागू हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हॉलमार्किंग फीस के वजन के आधार पर नहीं, बल्कि हर आर्टिकल के हिसाब से तय होती है।

End of Feed