बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे, बाढ़ का खतरा होगा कम, सड़क निर्माण की घटेगी लागत

Bihar Highway Construction Silt Project: बिहार में नदियों से निकाली जाने वाली गाद का इस्तेमाल हाईवे निर्माण के लिए किया जाएगा। इससे एक ओर जहां बाढ़ का खतरा कम होगा वहीं, दूसरी ओर सड़क निर्माण की लागत भी घटेगी।

Bihar Highway Construction Silt Project: बिहार में बाढ़ की समस्या से निपटने और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। इसके तहत नदियों से निकाली जाने वाली गाद (सिल्ट) का इस्तेमाल हाईवे निर्माण में किया जाएगा। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत गाद का इस्तेमाल सड़क निर्माण सामग्री के रूप में किया जाएगा। इससे नदियों की जल-वहन क्षमता बढ़ाने के साथ बाढ़ के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Bihar Highway Construction

बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे (Photo: X Handle/@nitin_gadkari)

इस समझौते पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

End of Feed