बिहार में लगाना चाहते हैं इंडस्ट्री, अब मात्र 30 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगा क्लियरेंस

Bihar Industrial Development: बिहार सरकार ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग स्थापना की मंजूरी 30 दिनों के भीतर देने की व्यवस्था की है। इससे प्रक्रियाएं सरल होंगी, निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Bihar Industrial Development : बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में उद्योग लगाने की मंजूरी की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। सम्राट चौधरी सरकार (Samrat Chaudhary) ने घोषणा की है कि उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक स्वीकृतियां अब अधिकतम 30 दिनों के भीतर देने की व्यवस्था की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को आसान और तेज प्रक्रिया उपलब्ध कराना है, ताकि बिहार में नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिल सके। राज्य सरकार का मानना है कि उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और निवेशकों की समस्याओं को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

Bihar Industrial Development, Samrat Chaudhary, Industrial Approval Process, Single Window Clearance, Investment Promotion, Ease of Doing Business

बिहार में उद्योग लगाने की मंजूरी अब 30 दिनों में, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार (तस्वीर-istock/x)

उद्योग प्रोत्साहन के लिए सिंगल विंडो प्रणाली होगी मजबूत

नई व्यवस्था में सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके जरिये उद्योग लगाने वाले निवेशकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उद्योग से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां और प्रक्रियाएं एक ही प्लेटफॉर्म के जरिये से पूरी करने की कोशिश की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि निवेशकों को समय पर मंजूरी मिले और परियोजनाओं का काम जल्द शुरू हो सके। इससे राज्य में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

End of Feed