2000 के नोट पर आया बड़ा अपडेट, RBI ने किया खुलासा

2000 Rupee Note Big Update: RBI के मुताबिक, 19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोट को चलन से हटाने का फैसला लिया गया था, उस समय कुल ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट सर्कुलेशन में थे। लेकिन 31 जुलाई 2025 तक ये घटकर ₹6,017 करोड़ रह गए हैं। यानी लगभग 98.31% नोट वापस आ चुके हैं, और सिर्फ 1.69% नोट अब तक नहीं लौटे हैं।

2000 rupee note

2000 rupee note (Pic Credit: iStock)

2000 Rupee Note Big Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ₹2000 के नोट को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। दो साल पहले चलन से हटाए जाने के बाद भी अब तक ₹6,017 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट बाजार में मौजूद हैं। हालांकि ये नोट अब भी वैध मुद्रा (Legal Tender) हैं, यानी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए समझते हैं कि अब तक कितने नोट वापस आ चुके हैं, कितने बचे हैं और आम लोग इन्हें कैसे जमा कर सकते हैं।

अब तक कितना वापस आया और कितना बाकी है?

RBI के मुताबिक, 19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोट को चलन से हटाने का फैसला लिया गया था, उस समय कुल ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट सर्कुलेशन में थे। लेकिन 31 जुलाई 2025 तक ये घटकर ₹6,017 करोड़ रह गए हैं। यानी लगभग 98.31% नोट वापस आ चुके हैं, और सिर्फ 1.69% नोट अब तक नहीं लौटे हैं।

End of Feed