Anil Ambani: कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की इस कंपनी पर आई बड़ी खबर, हिंदुजा ग्रुप से जुड़ा है मामला

Reliance Capital News: हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल का रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण जनवरी 2025 तक पूरा होने की संभावना। आईआईएचएल का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचने का है।

Anil Abani Company News: हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ने बताया है कि उसे कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आर-कैप) का अधिग्रहण अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) के कारोबार को तीन गुना बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

Anil Abani Company News, Anil Abani Company, IIHL, Reliance Capital Acquisition

अनिल अंबानी।

रिलायंस कैपिटल का समाधान प्रक्रिया पूरी होने के करीब

आईआईएचएल के चेयरमैन अशोक पी हिंदुजा ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि रिलायंस कैपिटल के समाधान प्रक्रिया से संबंधित अधिकांश स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, प्रशासक और समिति की ओर से कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। उनका मानना है कि अगले चार से छह सप्ताह में सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी और जनवरी के अंत तक आर-कैप हिंदुजा समूह के अधीन आ जाएगा।

End of Feed