Income tax फाइल करने वालों के लिए बड़ी खबर, जनवरी में आएगा नया ITR फॉर्म, होंगे ये बदलाव

ITR Form: इनकम टैक्स फाइल करने वालों को सहूलियत देने के लिए नया फॉर्म लाया जा रहा है। आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म भरने में आसानी हो, इसलिए लिए इसे सरल रखा जाएगा।

ITR Form: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग जनवरी तक सरलीकृत आयकर अधिनियम, 2025 के तहत आईटीआर फॉर्म और नियमों को अधिसूचित कर देगा। यह अधिनियम एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य नए कानून के तहत अनुपालन को आसान बनाने के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म को सरल रखना है। नया कानून छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा।

इनकम टैक्स रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में करदाताओं के ‘लाउंज’ का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि हम फॉर्म व नियम तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। हम जनवरी तक इन्हें लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि करदाताओं को अपनी प्रणाली के भीतर अपनी प्रक्रियाओं को सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

End of Feed