BHEL Stock Price Today: एक कॉन्ट्रैक्ट के बाद रॉकेट बना BHEL का शेयर, 4 फीसदी से अधिक की उछाल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 28, 2024, 01:56 PM IST

BHEL Stock Price Today: BHEL एक भारतीय सेंट्रल पब्लिक सेक्टर उपक्रम है। इसका स्वामित्व भारत सरकार के पास है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण हैवी इंडस्ट्री मंत्रालय के पास है। पिछले एक महीने में स्टॉक में 4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 307 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल तक पहुंचा स्टॉक
  • 13,300 करोड़ रुपये का टेंडर मिला।
  • BHEL सेंट्रल पब्लिक सेक्टर उपक्रम है।

BHEL Stock Price Today: एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। सुबह के करोबार में BHEL के शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ 308 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। कंपनी ने झारखंड के कोडरमा में 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इसकी वजह से स्टॉक में तेजी देखने को मिली।

BHEL Share Price

बीएचईएल के शेयर का प्राइस

13,300 करोड़ रुपये का टेंडर

देश की एनर्जी सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य के अनुरूप, डीवीसी ने 26 जून, 2024 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के साथ झारखंड में कोडरमा टीपीएस (2X800 मेगावाट) के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए 13,300 करोड़ रुपये के टेंडर को अंतिम रूप दिया ह। इस संबंध में बिजली मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है।

End of Feed