BHEL का शेयर 6% उछला, अदाणी ग्रुप की इस एक खबर ने दौड़ाया

भेल का शेयर में आज जबरदस्त तेजी है। यह तेजी अदाणी ग्रुप से ठेके मिलने की खबर के बाद आई है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज बंपर उछाल है। शेयर की कीमत 6.05 प्रतिशत बढ़कर ₹424.20 पर पहुंच गई है। क्या आपको पता है कि स्टॉक में यह तेजी क्यों लौटी है। बता दें कि अदाणी ग्रुप से मिले ठेके के कारण यह तेजी आई है। सरकारी कंपनी ने बताया कि उसे अडानी पावर से 2x800 MW क्षमता वाली 4 परियोजनाओं के लिए ₹28,000 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

BHEL

भेल शेयर

कंपनी की ओर से क्या जानकारी मिली?

बीएचईएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए ठेकों में उपकरणों (बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के साथ सहायक उपकरणों) की आपूर्ति तथा संबंधित परियोजनाओं के लिए समझौते के तहत सहमत सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि उसे अदाणी पावर लिमिटेड से 2x800 मेगावाट की चार परियोजनाओं के ठेके मिले हैं।

End of Feed